शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने कन्या हायर सेकंडरी स्कूल नरवर के संकुल प्रभारी मनोज भार्गव को हटा दिया है। साथ ही मनोज भार्गव के स्थान पर विद्यालय में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक अंजू माहेश्वरी को नया संकुल प्रभारी नियुक्त किया गया है। संस्था के माध्यमिक शिक्षक व संकुल प्रभारी मनोज भार्गव पर अनियमितताओं के आरोप के चलते यह कार्रवाई की गई है। साथी डीईओ द्वारा पूरे मामले की जांच नरवर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है।
लगातार मिल रही शिकायतों के चलते हुई कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव का कहना है कि शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल नरवर की एक छात्रा की छात्रवृत्ति और अवैधानिक रूप से छात्रा के प्रवेश को लेकर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा शिकायत की गई थी। वही संकुल प्रभारी की लापरवाही के चलते कन्या नरवर संकुल के अंतर्गत कार्य करने वाले शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं में कोषालय का ठप्पा ना लगने से सातवें वेतनमान निर्धारण नहीं हो सका है। उक्त शिकायतों के चलते ही यह कार्रवाई की गई है जिसकी जांच नरवर बीईओ को सौंपी गई है।






Be First to Comment