खड़े ट्रक में घुसी आयशर, 40 मजदूर घायल, शिवपुरी अस्पताल लाने एम्बूलेंस चालक ने लिए 2 हजार / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से आ रही है। यहां खड़े ट्रक में एक आयशर टकरा गया जिससे वाहन में सवार 40 मजदूर घायल हो गए।

घायल रचना ने बताया कि वह गोहद भिंड में गेहूं काटने गए हुए थे। आज वापस आ रहे थे तभी रेंहट के पास आयशर चालक ने वाहन को खड़े ट्रक में घुसा दिया जिससे वाहन में सवार करीब 40 मजदूर घायल हो गए। महिला नेे बताया कि पहले वह ग्वालियर इलाज कराने के लिए गए लेकिन जब वहां इलाज नहीं मिला तो वह एम्बूलेंस से शिवपुरी अस्पताल आए जहां एम्बूलेंस चालक ने दो हजार रूपए ले लिए।