शिवपुरी। शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रोल में रहने वाले महेश प्रजापति की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की ओर लाश को छुपाने के लिए बोरे में भरकर जंगल मे छुपाया गया दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया कि 28 मार्च 2022 को फरियादी गीताबाई पत्नी महेश प्रजापति अपने देवर धनीराम प्रजापति के साथ थाना में आकर अपने पति महेश पुत्र देवलाल प्रजापति उम्र 28 साल निवासी दंगीपुरा थाना अमोला हाल निवासी कुर्रोल थाना दिनारा दिनांक 27 मार्च से गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर महेश ओर उसकी पत्नी गीता के मोबाइल नम्बरो की डिटेल निकलवाकर जांच की तो गीताबाई व दंगीपुरा निवासी अंकित गौर सन्देह में आने पर गीताबाई से पूछताछ की तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन जब पुलिस ने अपने कड़क लिहाजे में पूछताछ की तो गीता ने सारा सच उगल दिया।
गीता ने पुलिस को बताया कि में ओर अंकित गौर 1 साल से आपस मे प्यार करते है और उसका पता मेरे पति को चल गया। जिससे वह आय दिन मेरी मारपीट करता था जिस कारण से मैने 27 मार्च को अंकित को फोन करके घर बुलाया और मैने व अंकित ने मिलकर महेश की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को बोरे में भरकर मोटर साइकिल पर ले जाकर दंगीपुरा के जंगल मे नरिया के अंदर गड्ढे में फेंक आये दिनारा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुँचकर शव को वरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया बता दे कि महेश के गुम होने पर प्रजापति समाज के लोग बीते रोज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के पास गए थे जिस पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने परिजनों को आश्वासन दिया और दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव को शीघ्र मामले को खुलाशा करने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने थनरा चौकी प्रभारी सतीश जयंत व अपनी टीम के साथ मिलकर कुछ समय मे ही एक अंधे कत्ल का पर्दाफास कर दिया।






Be First to Comment