Press "Enter" to skip to content

पति बोला एक नहीं सौ जिंदगी कुर्बान और लगा ली फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी. शहर के कोतवाली अंतर्गत शक्तिपुरम खुड़ा में किराए के मकान में रहने वाले एक दिव्यांग युवक ने पत्नी के मायके से उसके साथ न आने के कारण फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने मौत से पूर्व अपनी पत्नी को प्यार भरा खत लिखा है। इस पत्र में सुसाइड से पूर्व युवक ने लिखा है कि तुम्हारे लिए एक जान क्या, मेरी सौ जिंदगियां कुर्बान हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शव का पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शक्तिपुरम खुड़ा निवासी कैलाश धाकड़ के मकान में चार दिन पूर्व ही आकाश (30)पुत्र श्यामलाल शाक्य किराए से रहने पहुंचा था। एक दिन पहले वह अपनी पत्नी को लेने मायके ग्वालियर गया, लेकिन पत्नी ने उसके साथ आने से मना कर दिया। आकाश ने पत्नी के वियोग में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अपने ही कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आकाश अपने परिवार से अलग रहता था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीआई सुनील खेमरिया का कहना है कि हम सुसाइड नोट की जांच व परिजनों के बयानों के बाद आगे कार्रवाई करेंगे।

तुम्हारे लिए एक जान क्या, मेरी सौ जिंदगियां कुर्बान

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को आकाश द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट को पढक़र प्रतीत होता है कि आकाश अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता था और जब उसकी पत्नी ने किसी दूसरे युवक के प्यार में पडक़र उसको छोड़ दिया तो उसने इस दुनिया को अलविदा बोल दिया। सुसाइड नोट में आकाश ने लिखा है कि मैंने सिर्फ तुमको प्यार किया है और मरते दम तक तुमको ही प्यार करता रहूंगा। तुम्हारे लिए एक जीवन तो क्या, मेरी सौ जिंदगियां कुर्बान। आकाश ने अपनी पत्नी के लिए यह भी लिखा है कि मुझको पता था कि तुम संजय से बात करती हो और उसके लिए तुमने मुझको छोड़ दिया, लेकिन अब ऐसा किसी और के साथ नहीं करना।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!