शिवपुरी। शिवपुरी बदरवास थाने के टुड़यावद गांव में 4 अप्रैल को आराम ओझा का शासकीय जमीन पर कब्जा कर मकान बनने को लेकर पड़ौसी ने विवाद हो गया था। विवाद के दौरान महिला पेट्रोल की आग में बुरी तरह झुलस गई। जिंदा जलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच में पति पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल 2022 को शासकीय जमीन पर कब्जा कर घर बनाने के लिए आराम उर्फ बोना ओझा इंद्र सेन के ट्रैक्टर से अपने पुराने घर की पटिया(पत्थर) उतरवाकर मजदूरों की मदद से लाया था। सुबह 10.30 बजे ट्रैक्टर खड़ा कर उस शासकीय जमीन पर एक पाट उतरकर रखा। इतने में राधे का भाई मुन्ना व भतीजा लल्लू यादव आ गए। जिन्होंने आराम ओझा से बोला की यह जमीन हमारी है तुम इन पाटो को आगे बढ़ाकर अपनी जमीन में उतारो इस पर आराम उर्फ बोना ओझा ने बोला में पाटे यही उतरवाऊंगा ओर यहीं घर बनाउंगा।
मुन्ना यादव ने ट्रैक्टर चालक इंद्र सेन से बोला की अपना ट्रेक्टर आगे बढ़ाकर बोना के खेत में कर दे। जैसे ही इंद्र सेन ने ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया तो आराम उर्फ बोना गुस्सा में आकर बोला मै तुम्हे अभी ठिकाने लगाता हूं और अपनी पेट की जेब से पेट्रोल से भरी बोतल निकाल कर पास में खड़ी अपनी पत्नी रानी के सिर पर डालकर माचिस लगा दी।
रानी के जलने पर आराम उर्फ बोना भागता चला गया। मुन्ना यादव द्वारा मौके पर अपने हाथों से आग बुझाने की कोशिश की। जिससे मुन्ना के हाथ जल गए। परन्तु आग नहीं बुझी और रानी की मौके पर ही मौत हो गई। बदरवास पुलिस ने जांच में आराम उर्फ बोना ओझा द्वारा मौके पर मौजूद मुन्ना यादव, लल्लू यादव को झूठा केस में फसाने की नियत से गुस्से में आकर अपनी पत्नी को जलाकर हत्या करना पाया।






Be First to Comment