शिवपुरी के दो कबाड़ियों को बेचे थे तार, तलाश करने पहुंची तो फरार हुए कबाड़ी

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों से चुराए गए बिजली तार सहित इस्तेमाल किया गया लोडिंग वाहन जब्त किया। बिजली चोर गिरोह पर 10—10 हजार का इनाम घोषित था।
प्रेस कांफ्रेस में एसपी राजेशसिंह चंदेल ने बताया कि 17 अप्रैल 2022 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आटो लोडिंग टेक्सी नंबर एमपी 33 एल 3028 एवं छोटा हाथी लोडिंग वाहन नंबर एमपी 33 एल 2031 से 7—8 लड़के चोरी का बिजली के खंबों का तार लेकर शिवपुरी तरफ बेचने के लिए त्रिपाल से ढाक कर ले जा रहे हैं और अभी भडोता पुल के पास खड़े हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और दोनों गाडियों को चैक किया जिसमें बिजली के एल्युमिनियम के तार के बंडल रखे पाए गए तथा दोनों गाडियों चालकों सहित 8 व्यक्ति बैठे मिले जिनसे तार के संबंध में पूछताछ की तो तार जाट होटल कोलारस के सामने हाइवे पर से बिजली के खंबों से चोरी करना बताया जिसे उक्त दोनों गाडियों से शिवपुरी में जेल के सामने हजारी राठौर कबाड़ी के यहां बैचने के लिए ले जाना बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त चोरों द्धारा थाना बदवास की 4, कोलारस की 4, इंदार की 1, पोहरी की 1, बैराड 1 बिजली तार चोरी की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीबन 5 क्विंटल बिजली के एल्युमिनियम के तार जब्त किए गए। चोरी गए तार की कीमत 1 लाख 50 हजार रूपए एवं चोरी में प्रयुक्त आटो, लोडिंग टेक्सी एवं छोटा हाथी लोउिंग वाबन कीमत करीबन 5 लाख रूपए की जब्त किया गया एवं चोरी का शेष माल शिवपुरी में जेल के सामने हजारी राठौर कबाड़ी के यहां एवं विवेक राठौर कबाड़ी कस्टम गेट के यहां बेचना बताया जिनकी की तो वह अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए।
इस कार्रवाई में निरीक्षक आलोकसिंह भदौरिया, सउनि रामसिंह भिलाला, प्र.आर. नरेश दुबे, दिलीपसिंह, अवतारसिंह, आर. प्रभजोतसिंह, पुष्पेंद्र, सौरभ पचौरी, बलराम मोगिया की विशेष भूमिका रही।






Be First to Comment