शिवपुरी। भाजपा द्धारा कुशाभाउ ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है और इसके तहत प्रदेश स्तर से लेकर जिला, ग्राम व बूथ स्तर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत भाजपा का हर साल की तरह चलने वाला आजीवन सहयोग निधि जिसे इस वर्ष समर्पण निधि का नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत आमजन, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से सहयोग निधि ली जाती है। इसके लिए बकायता प्रभारी भी नियुक्त किए जाते हैं और सभी को रसीद कट्टे दिए जाते हैं जिन पर वह समर्पण निधि देने वाले का नाम अंकित कर सके और इन कट्टों को वह जिला कार्यालय पर समर्पण निधि के साथ जमा करवाते हैं।
लेकिन समर्पण निधि में गोलमाल को लेकर एक मामला सामने आया है। यहां मामला खरई मंडल में हुआ यहां मंडल अध्यक्ष के नाम से काटी गई रसीद को महामंत्री ने अपने नाम चढ़वा लिया और एक फर्जी रसीद बनवाकर उसे कार्यालय में जमा करवा दिया। जब इस बात का मंडल अध्यक्ष को पता चला तो उन्होंने इस गोलमाल के बारे में जिलाध्यक्ष राजू बाथम को अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते पर जिलाध्यक्ष बाथम ने महामंत्री को नोटिस थमा दिया और इसका जबाव मांगा।
खरई मंडल अध्यक्ष भरत धाकड़ ने बताया कि मंडल महामंत्री कुबेर रावत ने रसीद क्रमांक 14997 रूपए 2 हजार की समर्पण निधि के लिए ली थी। लेकिन महामंत्री रावत ने उसी क्रमांक की रसीद अपने नाम से काट दी। जब इस बात का पता भरत धाकड़ को लगा तो उन्होंने जिलाध्यक्ष राजू बाथम से इसकी शिकायत की जहां जिलाध्यक्ष ने महामंत्री कुबेर रावत को नोटिस देकर तीन दिन में जबाव मांगा है। अगर वह जबाव नहीं दे पाए तो र्जि जिलाध्यक्ष द्धारा पार्टी के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।






Be First to Comment