शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर एक एम्बुलेंस सरियों से भरे लोडिंग वाहन में जा टकराई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस में शव को गुजरात से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। जहां सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार बहराइच उप्र निवासी गुड्डू कुमार पुत्र मोती चंद्र गौतम अपने दो अन्य भाई विजय कुमार व सोनू के साथ गुजरात के भरूच में रहकर एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता था। बीते दिन कौरव सोनू की फैक्ट्री से लौटते वक्त एकाएक तबीयत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई थी।
मौत के बाद परिजन सोनू के शव को ग्रह ग्राम बहराइच ले जा रहे थे। इसी दौरान जब एम्बूलेंस सुरवाया थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर पहुंची। तभी अचानक एम्बुलेंस सरियों से भरे वाहन में जा घुसी। हादसे में सरिए एम्बुलेंस वाहन के अंदर घुस गए जिससे गुड्डू, विजय कुमार व विजय कुमार की पत्नी कनेच्छा, एक साल की बेटी सोनम घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment