मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने अपना घर को दिया कूलर ताकि दिव्यांग गर्मी से बचें / Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शिवपुरी संस्था के सदस्य सहयोग से गर्मी से बचने के लिए वहां रहने वाले मानसिक दिव्यांगों के लिए कूलर भेंट किया। दरअसल महिला मानसिक दिव्यांगों के लिए संचालित अपना घर शिवपुरी की शुरुआत हाल ही में की गई है जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं को व्यवस्थापक द्वारा पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से मिलकर सेवा गतिविधि के साथ-साथ वहां जरूरत की सामग्री दान भी की जा रही है। इसी क्रम में एक कूलर भेंट किया अपना घर में बबीता जैन, संस्था की अध्यक्ष सुमन कोठारी, सचिव रेखा अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।