गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते नहीं है मरीजों को सुविधा
शिवपुरी। खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है यहां हम आपको बता दें कि अस्पताल के हाल बेहाल नजर होते हुए आ रहे हैं एक तरफ तो जिला अस्पताल में करोड़ों रुपए खर्च कर अस्पताल को तैयार किया गया है लेकिन मेडिकल वार्ड में यह हालत देखने को मिल रही है कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते भी अस्पताल के पंखे बिल्कुल काम नहीं कर रहे हैं। यहाँ बताना होगा कि मरीजों को खुद के पैसे खर्च करके पंखे लगवाने पढ़ रहे हैं।
हम आपको बता दें की अगर आपको किसी बीमारी के चलते हैं जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़े तो आप खुद घर या बाजार से अपना पंखा लेकर जाइए नहीं तो आपको गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि आप और अधिक गर्मी से बीमार हो सकते हैं ऐसा ही दृश्य आज जिला अस्पताल में देखने को मिला जब भर्ती मरीज अपने घर से एवं बाजार से पंखा ले कर आए क्योंकि उन्हें पता था कि हम अभी जितने बीमार हैं गर्मी से और ज्यादा हो सकते हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है जब मरीजों ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने बोला कि हम क्या कर सकते हैं जिसके बाद मरीज खुद स्वयं बाजार गया और पंखा लेकर आया और एक मरीज अपने घर से पंखा ले कर आया, वहीं एक तरफ अधिकारियों के केबिन में एसी लगे हुए हैं और अधिकारी अपनी कुर्सी पर इसी का आनंद लेते हुए बैठे रहते हैं।






Be First to Comment