बैराड़। थाना बैराड़ क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड क्र. 12 वरोद राेड पर शनिवार सुबह आपसी कहासुनी को लेकर दो महिलाओं में मुंहवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसके बाद इस झगड़े में दोनों ओर से पुरुष सदस्य भी शामिल हो गए। झगड़े में दोनों ओर से जमकर लात घुसे चले। घटना की शिकायत दोनों पक्षों ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष की फरियादिया नीतू (26) पत्नी अजय शर्मा निवासी वरोद रोड ने मीना और उसके पति हरी के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मीना ने नीतू और उसके पति अजय के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News




