Press "Enter" to skip to content

कामकारों का बड़ा पहचान पत्र है ई-श्रम कार्ड : केशवसिंह तोमर / Shivpuri News

सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित सम्मेलन में भाजपा ने किया असंगठित श्रमिकों का सम्मान
शिवपुरी। सामाजिक न्याय पखबाड़ा के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा विधि प्रकोष्ठ व व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्धारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और ई—श्रमिक कार्ड धारकों का सम्मेलन व सम्मान समारोह भाजपा कार्यालय कोठी नं. 1 पर आयोजित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशवसिंह तोमर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बोलते हुए केशवसिंह तोमर ने कहा कि ई-श्रम कार्ड का काफी महत्‍व है। ई श्रमिक कार्ड असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामकारों का पहचान पत्र है। जिसके अंदर एक श्रमिक की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ उसकी शिक्षा, कौशल और व्यवसाय की सभी जानकारी इस ई-श्रम कार्ड के अंदर दर्ज की जाती है। ताकि इस डेटा की मदद से सरकार श्रमिकों के लिए सही योजना और रोजगार बना सके।

उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा रामकली चौधरी ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की चिंता करने वाली पार्टी है। श्रमिकों के लिए सरकार योजना बनाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान देश के श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए योजना बनाकर उन्हें सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत है।

भाजपा उपाध्यक्ष व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी हेमंत ओझा ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास में श्रमिक वर्ग का बड़ा योगदान है, इसलिए भाजपा सरकार श्रमिकों के हितों की चिंता कर रही है। देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। श्रम योगी मानधन योजना, अटल बीमा योजना और ई श्रमिक योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोदी सरकार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर असंगठित श्रमिकों का सम्मान भी किया गया। सम्मेलन में जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, सह -कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पूर्व जिला मंत्री लक्ष्मी जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इकबाल खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू पठान मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!