सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया चोर / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि फरियादी ने उन्हें बताया कि शगुन वाटिका के पीछे एकता स्कूल के पास एक्टिवा से डॉ. सिमता गोयल अपने किसी काम से शगुन वाटिका के पास गई थी। यहां उन्होंने अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी और चली गई। जब वह लौटकर आईं तो उन्हें अपनी एक्टिवा कहीं दिखाई नहीं दी जिस पर पुलिस में सूचना दी यहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर पकड़ा और उससे एक्टिवा बरामद कर ​ली।