Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ में गुरूवार कोे नवविवाहिता ने कमरे में पंखे से साफी बांधकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रानी 22 पत्नी नीरज परिहार निवासी राजगढ ने गुरूवार की रात घर पर कमरे में सिलेंडर को नीचे रखकर उस पर खड़े होकर गले में साफी बांधकर फांसी लगा ली। गंभीर हालत में महिला के परिजन रात में उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रानी की 4 साल पहले शादी हुई थी और उसके एक 2 साल की बेटी और 8 माह का बेटा है। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!