शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खरई में बुधवार को एक युवक की पत्नी ने ससुराल जाने से मना करने पर गुस्साए पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छविराम रजक (46) पुत्र मांगीलाल निवासी खटका-गोपालपुर अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल ग्राम खरई-तेंदुआ आया था। जहां पत्नी ने ससुराल साथ जाने से मना कर दिया तो गुस्साए पति ने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद ससुरालियों ने सूचना 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो पति ने खाया जहर, मौत / Shivpuri News




