शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने कंचनपुर में खेत से ट्रेक्टर निकालने के विवाद में हत्या के बाद आरोपितों के चचेरे भाई को 12 बोर की देशी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि कंचनपुर हत्याकांड के आरोपित का चचेरा भाई तिगरिया कंचनुपुर भौंती रोड किनारे खंडहर मकान के पास अवैध दो 12 बिोर की देशी बंदूकें लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो आरोपित भंवरसिंह 20 पुत्र सनमानसिंह गुर्जर निवासी ग्राम कंचनपुर ठुनी को एक 12 बोर की देशी बंदूक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि दूसरी बंदूक घर रखी है।
हत्यारोपी के चचेरे भाई को 12 बोर देशी बंदूक के साथ पकड़ा / Shivpuri News




