शिवपुरी। फरियादी मायाशिव बाढई निवासी टोडा पिछोर ने करैरा थाने में रिपोर्ट लिखाई कि कल मंगलवार को 4-5 बजे करीब मैं व मेरा लडका सुरेश बाढई एवं गांव का गुडुडा लोधी हम तीनों अपने घर पर शराब पी रहे थे। मुझे थोड़ी देर बाद नीद लग गई। रात करीब 8-9 बजे मेरी नींद खुली तो मैने अपने पेन्ट की जेब मे रखे 50 हजार रुपए देखे तो नहीं मिले। 50 हजार रुपए मैने अपनी नातनी की शादी के सामान लेने के लिए अपनी जेब में रखे। मैने नाती उदम से पूछा तो उसने बताया कि तुम्हारी जेब से गुड्डा लोधी पैसे निकाल ले गया है तब मैं गांव के बाहर अपने लड़के सुरेश व गुड्डा लोधी को देखने आया रात्रि करीबन 11 बजे का समय होगा तो घुटाई पर मलखान लोधी के खेत के पास रोड पर शराब के नशे में गुड्डा लोधी रोड पर लाठी ठोक रहा था एवं मेरा लड़का सुरेश पास में ही बैठा था और गाली—गलौच कर रहा था। मैने उससे उस समय कुछ नहीं बोला फिर मैं अपने घर आकर सो गया। आज सुबह करीब 06 बजे ग्राम सिरसोना का चौकीदार मेरे घर आकर बताया कि तुम्हारा लडका सुरेश घुटाई के पास मलखान लोधी के खेत में मरा पड़ा है। तब मै एवं ग्राम सिरसौना का चौकीदार एवं गाव के और भी लोगों ने साथ जाकर देखा तो मालखान लोधी के खेत मे मरा पड़ा था जिसके सिर में चोट होकर खून निकाल रहा था। मुझे शंका है कि मेरे लड़के सुरेश को गुड्ढा लोधी नि0 सिरसौना ने मारा होगा। पुलिस ने उक्त आदमी पर धारा 302 की रिपोर्ट दर्ज की ।

रात को साथ में बैठकर शराब पी, सुबह मृत मिला पुत्र / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News





Be First to Comment