Press "Enter" to skip to content

लड़का नहीं हुआ तो पति ने पत्नी पर ढहाया सितम, दो बार की जान लेने की कोशिश, महिला पहुंची एसपी के पास / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मुझे लड़का नहीं हुआ तो मेरा पति आए दिन मारपीट करता था। दो बार वह मुझे जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है। जान का खतरा देखते हुए मैंने उसका साथ छोड़ दिया और मायके में रहने लगी। मामले को लेकर कुटुम्ब न्यायालय में केस भी चल रहा है लेकिन जब भी कोर्ट में तारीख पर जाती हूं तो पति मेरे साथ गाली—गलौंज करता है। यह कहना था ज्योतिराव जाटव निवासी ग्राम भटनावर जिला शिवपुरी का जो एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर आई थी।

 

ज्योतिराव 27 वर्ष ने बताया कि उसकी शादी ग्राम भटनावर थाना पोहरी में रहने वाले मनोज जाटव के साथ 20 जून 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति द्धारा आए दिन मारपीट की जाती थी। कुछ दिनों बाद वह शिवपुरी आ गए और पति के साथ 8 माह खुडत्रा व 8 माह लालमाटी पर किराए के मकान में रही यहां भी पति द्धारा मारपीट की जाती थी। इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म देते ही पति के जुल्म और बढ़ गए और कहता था कि तूने मुझे लड़का नहीं दिया।  एक बार पति मनोज ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और सिर फोड़ दिया उस दिन तो जैसे—तैसे बच गई लेकिन कुछ दिन बाद पति ने जान से मारने की नियत से गैस की लेजम खोलकर रख दी लेकिन किसी तरह मैं बच गई और मायके आकर रहने लगी। मामले को लेकर पति की शिकायत थाने में की और कुटुम्ब न्यायालय में केस भी चल रहा है। इस दौरान जब भी मैं न्यायालय की तारीख पर जाती हूं तो पति गाली—गलौंज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। महिलो ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!