सुंदरकांड और कन्या भोजन के साथ थनरा चौकी नए भवन में हुई शिफ्ट / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के दिनारा में आधुनिक सुविधाओं से लैस दिनारा थाना अंतर्गत थनरा पुलिस चौकी अब नए भवन में शिफ्ट हो गई है। पुलिस चौकी भवन में प्रवेश से पूर्व थनरा चौकी प्रभारी सतीश जयंत ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया और सुंदरकांड समापन पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। साथ ही कन्याओं के पैर पूजन के साथ नए भवन में प्रवेश किया पुलिस चौकी का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है जिसका शुभारंभ ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा किया गया था।