करैरा। नगर परिषद में कलेक्टर रेट पर वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए है। बुधवार को उन्होंने ऐलान किया जब तक हमे मार्च महीने से कलेक्टर रेट पर वेतन नहीं मिलेगा, तब तक काम नहीं करेंगे। वहीं कर्मियों की हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा जाएगी। नगर प्रशासन उन्हें समझाने के प्रयास में जुटे हैं।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विजय नरवारे के नेतृत्व में आज बुधवार को काफी संख्या में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे गए है। उन्होंने बताया कि हमे 4 हजार रुपये वेतन मिल रही है, जबकि कलेक्टर रेट 9 हजार रुपये है। यहां सफाई कर्मचारी काफी संख्या में है। लेकिन, उन्हें कलेक्टर रेट से वेतन नहीं दिया जाता है। जिससे उनके घरों में खाने के लाले पड़े हैं। परिवार का भरण-पोषण सही से नही हो पा रहा है। अफसरों को कई बार दुखड़ा सुनाया गया, लेकिन, अब तक कुछ नहीं हुआ। जिस वजह से मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर रेट पर वेतन दिलाने के लिए किसी ने ठोस प्रयास नहीं किया।
इस अवसर पर रोहित, पवन, मनीष, राहुल, छोटू, विकास, सचिन, आकाश, मोनू, सुधीर, कोमल, अर्जुन, गगन, महेश, सारांश, शिवा, वंदना सहित सैंकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
- स्वछता अभियान गिरा ओंधे मुह
वर्तमान में स्वछता सर्वेक्षण के तहत स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कर्मियों की पहले दिन की हड़ताल में ही नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
इनका कहना है
सीएमओ नगर परिषद करैरा मधुसूदन श्रीवास्तव ने बताया कि वेतन बढ़ाना शासकीय प्रक्रिया है। फाइल वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। आला अफसरों को अवगत करा दिया गया है।






Be First to Comment