Press "Enter" to skip to content

वैश्यों की हितों की रक्षा सुरक्षा का प्रतीक है वैश्यों का संगठन वैश्य महासम्मेलन : प्रांताध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता / Shivpuri News

वैश्य महासम्मेलन का युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में विभिन्न समाजसेवियों, समाज प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

शिवपुरी- आज के युवा इस देश की रीढ़ है और इन युवाओं को संगठित और सशक्त बनाने के लिए वैश्यों के हितों की रक्षा, सुरक्षा और वैश्यों को संगठित करने के लिए ही वैश्य महासम्मेलन का निर्माण किया गया है, अब तक पूरे जिले के 48 जिलों में युवा सम्मेलन के माध्यम से वैश्य महासम्मेलन ने सर्वाधिक रूप से युवाओं को जोडऩे में भी महती भूमिका निभाई है और शहर ही नहीं बल्कि वैश्य महासम्मेलन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचा है जहां करीब 20 हजार जनपद पंचायतों तक में संस्था सदस्य इस संगठन से जुड़े है यही वैश्य महासम्मेलन की संगठन शक्ति है जिसमें अब युवाओं को जोडऩे का नया कार्य प्रारंभ किया गया है। उक्त उद्गार व्यक्त कि पूर्व मंत्री एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रांताध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने जो स्थानीय नक्षत्र गार्डन में वैश्य महासम्मेलन संस्था के द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती पदमा संदीप माहेश्वी नव नियुक्त अध्यक्ष नपं नरवर रहे जबकि अन्य मंचासीन अतिथियों में प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिलाध्यक्ष हरिओम जैन, युवा इकाई संभाग अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, युवा इकाई जिला अध्यक्ष लवलेश जैन (चीनू), युवा इकाई कार्यकारी अध्यक्ष नितिन गर्ग सहित मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा आशीष अग्रवाल एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु अग्रवाल व महिला प्रभारी श्रीमती प्रीति जैन मंचासीन रही। कार्यक्रम की शुरूआत मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान स्वागत भाषण वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष हरिओम जैन के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अपनी ओजस्वी वाणी में संजीव जैन बांझल के द्वारा जबकि आभार प्रदर्शन युवा जिलाध्यक्ष लवलेश जैन चीनू के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ वैश्य महासम्मेलन के महिला-पुरूष व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

युवा सम्मेलन में विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष व प्रभारी हुए शामिल
वैश्य महासम्मेलन के द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम में दूर-दराज की विभिन्न तहसीलों से भी वैश्य युवा शामिल हुए इनमें तहसील शिवपुरी से गोपिन्द्र जैन प्रभारी, सुशील अग्रवाल अध्यक्ष, नरवर से अनिल जैन अध्यक्ष, पंकज सर्राफ प्रभारी, करैरा से राजेन्द्र गेड़ा अध्यक्ष, दिलीप सिंघल प्रभारी, पिछोर से संतोष गुप्ता प्रभारी, संजीव गुप्ता अध्यक्ष, खनियाधाना से अवधबिहारी प्रभारी, भानु जैन अध्यक्ष, बदरवास से संजय बोहरे प्रभारी व भानु गोयल अध्यक्ष, कोलारस से दीपक जैन प्रभारी, केसरी बिन्दल अध्यक्ष, पोहरी से मनीष गुप्ता प्रभारी, गिरराज गुप्ता अध्यक्ष, बैराढ़ से कपिल गुप्ता प्रभारी व गौरव गुप्ता अध्यक्ष शामिल हुए।

सामाजिक समराता के तहत विभिन्न समाजसेवियों, समाज प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
इसके अलावा कार्यक्रम सामाजिक समसरता के रूप में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों व समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया इनमें मध्यदेशीय अग्रवाल समाज से अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले), मारबाड़ी समाज से जौली मंगल, जैसवाल समाज से स्वरूपचंद जैन, माहेश्वरी समाज से सिद्धार्थ लढ़ा, खण्डेलवाल समाज से सुनील खण्डेलवाल, गहोई समाज से राजेन्द्र गुप्ता सेठ, मंगलम संस्था अध्यक्ष राकेश गुप्ता वनस्थली, जैन मिलन संस्था अध्यक्ष अल्पेश जैन, पुलक जनचेतना मंच संस्था से राकेश जैन, वात्सल्य समूह संस्था अध्यक्ष मनीष जैन मावा वाले, भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष संजीव जैन कैपीटल, चन्द्रप्रभु जिनालय मंदिर से चौ.अजीत जैन, छत्री मंदिर से राजकुमार जैन जड़ीबूटी, आदिनाथ जिनालय से वीरेन्द्र जैन पत्ते वाले, पुरानी शिवपुरी से मुरारी लाल जैन, श्वेताम्बर जैन समाज से तेजमल सांखला, स्थानकवासी पूजा से राजेश कोचेटा आदि का पूर्व मंत्री एवं प्रांताध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!