Press "Enter" to skip to content

पति का दूसरी लड़की से अफेयर दहेज में कार व दो लाख रु. नहीं मिले तो घर से निकला / Shivpuri News

शिवपुरी। शादी के बाद नवविवाहिता ससुराल आई तो पति का दूसरी लड़की से अफेयर होने का पता चला। विरोध करने पर दहेज में कार व दो लाख रु. कैश की मांग करने लगे। दहेज नहीं देने पर घर से निकाल दिया। बैराड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

फरियादिया कृष्णा (30) पत्नी नीरज शर्मा निवासी फतेहपुर शिवपुरी हाल ऐचवाड़ा शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी ग्राम फतेहपुर शिवपुरी के नीरज पुत्र दामोदर शर्मा से दो साल पहले हुई थी। माता-पिता ने शादी के दौरान दो लाख रुपए कैश, फर्नीचर, एलसीडसी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, सोने की झुमकी,नाक की बाली दी थी।

शादी करके ससुराल पहुंची तो पता चला कि पति नीरज शर्मा का अफेयर किसी दूसरी लड़की से चल रहा है। जब इस बात का विरोध किया तो मायके से गाडी और दो लाख रु.कैश लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।

पति नीरज शर्मा व ससुर दामोदर शर्मा द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और मारपीट करके घर से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!