शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां कमलागंज से आ रहे एक युवक पर रंजिश के चलते तलवार से हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में भर्ती राजेश शाक्य ने बताया कि आज से दस साल पहले उसकी बहन की शादी थी जिसमें उसका दोस्त पैर पखारने के लिए आया हुआ था उसको पप्पू सेठ भगा रहा था जिस पर विवाद हो गया और वह रंजिश रखने लगा। आज 10 साल बाद जब वह कमलागंज से जा रहा था तभी पप्पू अपने साथियों के साथ आया और तलवार से जानलेवा हमला बोल दिया। राजेश ने बताया कि तलवार के साथ उसकी डंडों से भी मारपीट की आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।






Be First to Comment