महाविशाल रामनवमी शोभा यात्रा का जानकी सेना के मंच पर आरती के साथ हुआ समापन
शिवपुरी। पिछले 2 वर्षों से लॉकडाउन के कारण जिस रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकाली गई थी, विगत दिवस पूरे जोश और जुनून उत्साह के साथ प्रभु श्री राम की शोभायात्रा में इस बार चौगुनी रौनक देखने को मिली। महाविशाल शोभायात्रा का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि यात्रा के दौरान 15 डीजे रथ बग्घियाँ झांकी और घोड़े शोभा यात्रा को और अधिक शोभायमान बना रहे थे। शहर में लगभग 50 से अधिक जगहों पर इस भव्य शोभायात्रा का भंडारा प्रसादी शीतल पेयजल और पुष्पवर्षा,आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया था। शिवपुरी के मुख्य चौराहे माधव चौक पर एचडीएफसी बैंक के सामने जानकी सेना संगठन का 100 फुट लंबा मंच बना हुआ था मुख्य चौराहे पर जानकी सेना संगठन द्वारा जो 5100 दीप जलाने का कार्यक्रम रखा गया था उसे तत्काल बढ़ाकर फिर 7100 किए गए और फिर थीम रोड पर लगी सेंटर रेलिंग पर दोनों ओर माधव चौक चौराहे से गुरुद्वारे के सामने तक जानकी सेना संगठन सदस्यों द्वारा इन दीपों को प्रज्वलित किया गया, यह दृश्य इतना आलौकिक था कि चलते लोगों ने भी रुक कर इन दृश्यों को बड़े हर्ष के साथ देखा दीए जलाए और सेल्फी ली। कुल मिलाकर जानकी सेना संगठन द्वारा विगत दिवस रामनवमी के अवसर पर शिवपुरी में 7100 दीप प्रज्वलित कर शिव की पुरी में अयोध्या जैसा दृश्य परिलक्षित कर राममय कर दिया गया था। दीप प्रज्वलित करने में जानकी सेना संगठन सदस्यों के अलावा हजारों ऐसे हाथ भी शामिल थे जो राम नवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम के समक्ष दीप जलाकर प्रभु राम के प्रति अपने भाव प्रकट कर रहे थे और यह दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम लगातार 2 घंटे तक चला जिसमें संगठन सदस्यों द्वारा समय समय पर तेल और रुई बाती का ध्यान रखा जा रहा था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शोभा यात्रा में भगवान प्रभु श्री राम की मूर्ति को जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय विस्तारक संस्थापक सदस्य महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के सानिध्य में मां जानकी सेना संगठन मंच के सामने लाया गया। जहां पर उनकी पूजा अर्चना आरती की गई। इस दौरान जानकी सेना संगठन के मंच पर क्षेत्रीय सांसद केपी सिंह यादव, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम,समाज सेवी त्रिलोक चंद अग्रवाल, किसान संघ अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामसिंह यादव,बजरंग दल संयोजक उपेन्द्र यादव,बजरंगदल विभाग प्रमुख नरेश ओझा,विश्व हिन्दू परिषद विनोद पुरी, अजय शंकर महाराज एवं शहर के व्यवसाई जन व संगठन के वरिष्ठ जन,महिला सदस्य बहन उपस्थित रहीं।
प्रभु श्री राम के पद चिन्हों का अनुसरण करें तो जीवन में नहीं होगी परेशानी:विक्रम सिंह
श्री रामनवमी शोभायात्रा के दौरान जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा कि आज हर्ष का विषय है कि प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव है हम हजारों दीपक जलाकर प्रभु से सुख और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम कोई व्यक्ति नहीं अपितु एक सत्चरित्र और मर्यादित व्यक्तित्व थे यदि हम प्रभु श्री राम के चरणों का उनके पदचिन्हों का अनुसरण करें तो हमें जीवन में कोई परेशानी नहीं होगी श्री रावत ने इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी को शुभकामनाएं भी प्रेषित की।






Be First to Comment