शिवपुरी। साहब..! पटवारी ने हेराफेरी कर फर्जी तरीके से उसकी जमीन को कम कर दिया है। इसलिए पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसकी जमीन जो कम कर दी गई है उसे वापस दिलवाया जाए।
शांतिदेवी के पति भगवान दास निवासी कमलागंज ने जनसुनवाई में अधिकारियों को बताया कि उनकी ग्राम छावनी में भूमि है। इस भूमि पर आपत्ति लगाई थी जिसका निराकरण किए बिना तथा विधि विधान नियमों की औपचारिकता किए बिना आदेश हुए जिससे पता चलता है कि पटवारी द्धारा प्रस्तुत फर्द में अनुविभागीय अधिकारी के द्धारा आदेश में दिए गए स्पष्ट आदेश वर्तमान खसरे में दर्ज सह—खातेदारों के नामों में भिन्नता होने से भूमि स्वामियों के स्वत्व एवं हिस्सा अनुसार संशोधित फर्द केस करें। भिन्न का कारण पूर्व में सह खातेदारों द्धारा अपने स्वत्व की भूमि विक्रय करने से हुआ पटवारी द्धारा हुए आदेश का पालन न करते हुए अपनी मर्जी से स्थायी स्वत्वों में हेराफेरी कर 22 मार्च 2022 को पेश कर दी जिसका न प्रकाशन कराया और न ही खातेदारों को भनक तक लगने दी। पटवारी द्धारा फर्द में सर्वे क्रमांक 587 का स्थायी रकवा 0.1050 की जगह 0.1214 कर दी गई है जो स्थायी रकवा से 0.1640 अधिक है। इसकी भरपाई सर्वे क्रमांक 589 रकवा 0.1780 में से 0.1640 कम करके की गई जो विधि विधान के विपरीत है। इसी तरह दूसरी फर्द में भी हेराफेरी की गई है। इसलिए इसकी जांच कराकर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाए






Be First to Comment