Press "Enter" to skip to content

नगर पालिका का कारनामा : टैंकर भुगतान की जानकारी के लिए सीएम हेल्पलाइन लगाई, घोटाला छिपाने नपा ने खुद जांच कर बंद कर दी शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले रामचंद्र ​बाथम आज जनसुनवाई पहुंचे। यहां आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा कि उन्होंने 2014—15 में नगर पालिका शिवपुरी में लगाए गए टेंकरों के भुगतान के घोटाले के संबंध में दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी के लिए 29 जुलाई 2021 में सीएम हेल्पलाइन लगाई थी। लेकिन नपा के कर्मचारी—अधिकारियों ने मेरी सहमति लिए बिना शिकायत को बंद कर दिया गया। जब इंटरनेट पर देखा तो पता चला कि शिकायत की जानकारी दिए बिना ही इसे बंद कर दिया गया है।

 

रामचंद्र ने बताया कि उससे बिना पूछे शिकायत को बंद कर दिए जाने के पीछे नपा के कर्मचारी अधिकारी घोटाले को छिपाना चाह रहे हैं। इसलिए मामले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत दोबारा शुरू करवाई जाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!