Press "Enter" to skip to content

नल का कनेक्शन कर दिया गलत जगह से, अब नपा नहीं कर रही सुनवाई, कॉलोनी में गहराया जल संकट / Shivpuri News

शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 16 वायपास रोड खंडेलवाल फैक्ट्री के पीछे फतेहपुर के रहवासी आज जनसुनवाई में अपनी समसया लेकर पहुंचे। यहां के रहवासियों ने बताया कि जब से पानी की पाइप लाइन बिछी है उसी समय से पानी की समस्या बनी हुई है। पानी की पाइप लाइन सही जगह से न जुड़ने के कारण हमारी गली में पानी की विकट समस्या बनी हुई है। गली में सभी लोगों ने नल कनेक्शन ले लिए हैं लेकिन पानी नहीं आता क्योंकि पानी का जो कनेक्शन किया गया है वो गलत जगह से किया गया है। मामले को लेकर हमने नगर पालिका के अधिकारी रामवीर शर्मा को अवगत कराया लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुई। इसलिए हमारी समस्या का जल्द से जल्द हल किया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!