शिवपुरी। साहब…! मेरी जमीन पर दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया हैं। इतना ही नहीं फर्जी तरीके से जमीन भी नाम करा ली है। यह कहना था नारायण पुत्र पलटूराम कुशवाह निवासी ग्राम तिंधारी थाना भौंती का जो जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आया था।
नारायण ने बताया कि उसके स्वामित्व व अधिपत्य की कृषि भूमि ग्राम तिंधारी में है उस पर सुखलाल कुशवाह व महेश लोधी ने कब्जा कर लिया है। और फर्जी तरीके से मेरा नाम हटाकर किसी अन्य का नाम अंकित कर दिया गया है। इतना ही नहीं जो शेष जमीन बची थी उस पर जब खेती करने के लिए जाता हूं तो उक्त लोगों द्धारा गाली—गलौंज की जाकर जान से मारने की धमकी दी जाती है। जब इस बात की शिकायत लेकर मैं तहसीलदार भौंती के पास गया तो उन्होंने मोबाइल छीन लिया और जेल भेज दिया। साहब…! मेरे पास पुरानी असली नकलें रखी हुई हैं इसलिए मामले में न्यायोचित कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment