Press "Enter" to skip to content

दिग्विजय सिंह अफ़वाह फैला कर मध्य प्रदेश में दंगे करवाना चाहते हैं उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज हो :सुरेन्द्र शर्मा

शिवपुरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं काँग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह पर मध्यप्रदेश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है.
सुरेंद्र शर्मा ने कहा की दिग्विजय सिंह की भूमिका देश में पहले से ही संदिग्ध है यह वही शख्स हैं जिन्होंने कभी आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहा था यह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने आतंकी गतिविधियों में लिप्त जाकिर नायक को शांति दूत कहा था यह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए थे अब सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश का माहौल खराब कर दंगे करवाना चाहते हैं.
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह ने आज सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए कहा है कि खरगोन में निकले रामनवमी के जुलूस में तलवारे और लाठी ले जाने की अनुमति प्रशासन ने आखिर क्यों दी खास बात यह है कि वह चित्र एक मस्जिद के समीप तलवार लाठी लिये जुलूस निकाल रहे व्यक्तियों का है शर्मा ने कहा इस प्रकार के चित्र दिखा कर दिग्विजय सिंह यह साबित करना चाहते हैं कि खरगोन में जो रामनवमी के जुलूस में भय का वातावरण श्री राम भक्तों के द्वारा बनाया गया था इसकी प्रतिक्रिया में मुस्लिम समुदाय के गुंडों ने हिंदुओं पर हमला किया। वास्तविकता यह है कि वह चित्र खरगोन का ना होकर बिहार के मुजफ्फरपुर के किसी जुलूस का चित्र है दिग्विजय सिंह दूसरे प्रदेश के किसी चित्र को मध्य प्रदेश का बताकर मध्य प्रदेश की शांति पूर्ण वातावरण में अशांति पैदा कर दंगे करवाना चाहते हैं ।
सुरेंद्र शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी से इस प्रकार कूट रचित फर्जी चित्र के माध्यम से अफवाह फैला कर मध्य प्रदेश की शांति भंग कर दंगे करवाने की कोशिश करने वाले दिग्विजय सिंह के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!