Press "Enter" to skip to content

बेटे की फर्म पर सचिव पिता ने कर दिए लाखों के भुगतान, सीईओ ने नहीं की कार्रवाई / Shivpuri News

ग्राम पंचायत कफार‎ मामले में जनपद सीईओ‎ कर रहे

शिवपुरी।‎ खनियाधाना जनपद की ग्राम‎ पंचायत कफार में सचिव ने‎ नियम विरुद्ध जाकर अपने ही‎ बेटे की फर्म पर 22 लाख रु.‎ से अधिक के बिल लगाकर‎ भुगतान कर दिया है। पिछले‎ महीने मामले में खुलासे के बाद‎ भी जनपद सीईओ द्वारा‎ मामले में कार्रवाई तो दूर अभी‎ तक जांच तक नहीं कराई है।‎

जानकारी के मुताबिक ग्राम‎ पंचायत कफार के सचिव जंडले‎ सिंह यादव ने अपने बेटे अमित‎ यादव के नाम से फर्म रजिस्टर्ड‎ कराई। सचिव ने अपनी ही‎ पंचायत के कामों के तमाम बिल ‎ ‎ बेटे की फर्म के नाम पर काट‎ दिए और लाखों का भुगतान कर ‎दिया है। 20 मार्च 2022 को ‎ ‎ मामले के खुलासे के बाद ‎खनियाधाना जनपद सीईओ ने‎ जांच कर कार्रवाई का‎ आश्वासन दिया था लेकिन‎ अभी तक इस मामले में जनपद ‎सीईओ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं‎ की गई है।‎ बता दें कि ग्राम पंचायत‎ कफार में मैसर्स अमित एजेंसी‎ को बिलों का ज्यादा भुगतान‎ हुआ है। सचिव जंडेल सिंह‎ यादव के बेटे के नाम से यह‎ फर्म रजिस्टर्ड है। 29 सितंबर‎ 2018 को ग्राम पंचायत गजौरा‎ से वेंडर खाता खुलने की के‎ बाद सचिव जंडेल द्वारा अपनी‎ ग्राम पंचायत कफार के तमाम‎ ‎बिल लगाकर भुगतान कर लिया‎ है। इसके अलावा दूसरी पंचायत‎ किसलौनी, गजौरा, गणेश खेड़ा‎ के भिन्नों का भुगतान भी किया‎ गया है। हालांकि यह फर्म‎ फिलहाल बंद कर दी गई है।‎ अब देखना है कि जांच किस‎ करवट बदलती है और दोषियों‎ का क्या होता है।‎

जांच टीम गठित कर दी हैं‎

लोकपाल में ग्राम पंचायत के‎ कार्यों को लेकर जांच चल रही है।‎ हालांकि सचिव द्वारा बेटे की फार्म‎ को बिल भुगतान संबंधी मामले की‎ जांच करा रहे हैं। इसे लेकर जांच‎ टीम गठित कर दी है। जांच के बाद‎ कार्रवाई करेंगे।

आरपी गोरचिया,‎ सीईओ, जनपद पंचायत‎ खनियाधाना‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!