Press "Enter" to skip to content

नारी शिक्षा क्रांति के अग्रदूत थे ज्योतिबा फूले : जिलाध्यक्ष बाथम / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आज सभी मंडलों में संगोष्ठीयों का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि यह कार्यक्रम आदिम जाति कल्याण विभाग के छत्री रोड स्थित छात्रावास में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राजू बाथम मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि देश की विकास व्यवस्था का मुख्य अंग शिक्षित समाज होता है। समाज ने सदैव अपने स्वभाव को समय के साथ बदलकर आगे निकलने का प्रयास किया है। दुनिया बदल रही है। इस बदलती दुनिया के साथ हम भी आगे बढ़ें। ज्योतिबा फूले ने नारी शिक्षा क्रांति की अलख स्वयं की पत्नी को पढ़ाकर जगाई जो आज भी प्रासंगिक है।

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है। सामाजिक असमानता छुआछुत जैसी बुराईयों को कठिन परिश्रम कर ज्योतिबा फूले ने स्वयं की पत्नी सावित्रीबाई फूले को शिक्षित करवाया। उनका पूरा जीवन हमें प्रेरणा देता है। उनके शिक्षा अभियान को हम आगे बढाएं। सावित्री देवी ज्योतिबा फूले ने शिक्षा की अलख जगाई जो आज भी प्रांसगिक है। ज्योतिबा फूले ने शिक्षा का एक आदर्श प्रस्तुत किया है। ज्योतिबा फूले के स्वच्छता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। ज्योतिबा ने समरसता की बात कही ज्योतिबा फूले का मिशन सफल हुआ है। प्रतिस्पर्धा के युग में शिक्षा जागरूकता समरसता की अभी ओर आवश्यकता है। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा द्धारा आयोजित कराया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मयंक दीक्षित एवं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!