शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा 9 से 14 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी के तहत ठकुरपुरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. वीरसिंह सगर ने कहा कि 14 अप्रैल को हर साल बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती देश भर में मनाई जाती है। डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर को भारत के महान व्यक्तित्व और नायक के रूप में जाना जाता है। अंबेडकर जी खुद एक दलित थे। इस वजह से उन्हें बचपन से ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ‘भारतीय संविधान के पिता’ डॉ. बी आर अंबेडकर आजादी के बाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री बने। देश के विकास में कई तरह से योगदान देने वाले अंबेडकर जी के सम्मान में ही हर साल उनके जन्मदिवस को सेलिब्रेट किया जाता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कल्पना पारस, जिला उपाध्यक्ष मजबूत सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य और सभी वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

भाजपा अनु.जाति मोर्चा ने किया वरिष्ठजनों का सम्मान कर कर बताया डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment