शिवपुरी- डांस, गायन, मॉडलिंग व एक्टिंग जैसी प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए समाजसेवी संस्था जेसीआई डायनमिक के द्वारा आगामी 17 अप्रैल को टैंलेंट हंट शो कार्यक्रम माध्यम से दूसरा ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
जानकारी देते हुए समाजसेवी संस्था जेसीआई डायनमिक अध्यक्षा श्रीमती किरण उप्पल व सचिव अनु मित्तल, कॉर्डिनेटर निशा शर्मा ने बताया कि आगामी 17 अप्रैल रविवार को जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक संस्था के द्वारा प्रतिभाओं के हुनर को निखारने के लिए एक बार फिर से मेगा टैलेंट हंट शो का दूसरा ऑडिशन स्थानीय किड्स गार्डन स्कूल में रखा जा रहा है जिसमें समय प्रात: 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा जिसमें विभिन्न कैटेगरी सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग, स्टोरी टेलिंग में बच्चे, युवक, युवतियां, महिलाएं एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों का चयन बाहर से आए हुए निर्णायको द्वारा किया जाएगा, अत: डायनेमिक एवं रियल चॉकलेट की सभी शिवपुरी निवासियों से अपील है कि वह इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और ऑडिशन में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
जेसीआई डायनमिक टैलेंट हंट शो का दूसरा ऑडिशन 17 को / Shivpuri News




