Press "Enter" to skip to content

6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी के सुरवाया थाना अंतर्गत भगौरा गाँव में शनिवार को 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया था। जहां एक आदिवासी परिवार बटाई की फसल काट रहे थे। उनके छोटे-छोटे बच्चे आस पास खेल रहे थे। दोपहर के समय उनकी छोटी 6 वर्षीय बच्ची के साथ के साथ दुष्कर्म हुआ। जिसके बाद बच्ची खेत के मेड़ पर उल्टियाँ करती हुई बेहोशी की हालत में बच्ची पड़ी मिली।

पीड़िता बच्ची को उसके परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहाँ डाँक्टर द्वारा मेडीकल चेकअप करने के उपरान्त एक लिखित तहरीर दी थी। जिसमें पीडिता 6 वर्ष की बच्ची के साथ किसी व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना को पुष्टि की गई थी।

डॉक्टर की सूचना के आधार और तथ्यों के तुष्टीकरण पर पुलिस ने मामले की तहकीकात कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस तहकीकात में बच्ची के बयानों के आधार पर संदिग्ध आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी।

पुलिस पड़ताल के दौरान बच्ची के बताए गए हुलिए पर एक आरोपी पड़ताल की गई। जिसकी पहचान थाना सुरवाया क्षेत्र के ग्राम गढ़ीबरोद रामबरन गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में रामबरन गुर्जर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी अविवाहित व्यक्ति है। जो आवारा घूमता रहता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पहले ही पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!