नरवर। नरवर तहसील मुख्यालय पर विगत तीन वर्षों से मंगलवार जनसुनवाई को क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा बंद कर दी गई है। शासन मंशानुसार एक ही छत के नीचे जनसुनवाई होने पर सभी विभागो की समस्या का निराकरण नरवर मुख्यालय पर किया जाता रहा है, लेकिन जनसुनवाई बंद होने से अपनी आम समस्याओ को लेकर क्षेत्रीय नागरिकजन एवं ग्रामीणजन शासन की उक्त सुविधा से वंचित बने हुए है। ग्राम विकास के बशर खान एवं अशोक कश्यप ने कलेक्टर शिवपुरी से नरवर मुख्यालय पर मंगलवार जनसुनवाई शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की है।
मंगलवार जनसुनवाई प्रारम्भ करने की मांग / Narwar News




