स्वच्छ भारत अभियान की पार्क में उड़ाई जा रही धज्जियां
शराब का सेवन करते हैं असामाजिक तत्व पार्क में
शिवपुरी. खबर शिवपुरी के सीएमओ कोठी के सामने से है यह हम आपको बता दें कि सीएमओ साहब के सामने बने पार्क में ही सफाई का नामोनिशान नहीं है वही गंदगी का अंबार पसरा हुआ है बता दें कि असामाजिक तत्व पार्क में शराब का सेवन भी करते हैं।.
बताना होगा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शिवपुरी का नाम आगे लाने के लिए कई जोर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सीएमओ साहब अपना गरीबों पर डंडा चला रहे हैं कुछ दिनों पहले सीएमओ साहब का डंडा बस स्टैंड पर जहां पर यातायात बाधित नहीं होता है जहां पर भीड़भाड़ भी एकत्रित नहीं होती है. कुछ गरीब लोगों ने अपनी दुकान के सामने छोटा सा निर्माण कर लिया था जिन पर सीएमओ साहब का डंडा चला और स्वच्छता का हवाला देकर उनके आगे बने चबूतरे को जमीन में मिला दिया था छोटे दुकानदारों का हजारों का नुकसान हुआ था दुकानदारों ने इस बात का विरोध भी किया, और बताया था कि हमें ना ही जानकारी मिली ना ही कुछ नोटिस प्राप्त हुआ सुबह 6:00 बजे के आसपास सीएमओ साहब की टीम पहुंची और उनके आशियाने को ध्वस्त कर दिया बात यहीं खत्म नहीं हुई थी तोड़फोड़ करके सीएमओ साहब के कर्मचारी वापस आ गए लेकिन अभी भी वहां पर तोड़फोड़ का नजारा आप देख सकते हैं बात यह है कि पहले स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाते हुए सीएमओ साहब ने तोड़फोड़ की लेकिन पहले से ज्यादा अस्वच्छता अब वहां पर देखी जा सकती है, कहने का मतलब साफ है कि सीएमओ साहब शहर में जगह-जगह स्वच्छता का हवाला दे रहे हैं वहीं खुद के बंगले के सामने बने पार्क में गंदगी का अंबार साफ तौर से तस्वीरों में देखा जा सकता है वही बता दें कि असामाजिक तत्व भी इसमें शराब का सेवन करते हैं जो वीडियो हमारे कैमरे में कैद हुई हैं महिलाएं एवं बच्चियां भी पार्क में घूमने के लिए सुबह-सुबह आती है.






Be First to Comment