Press "Enter" to skip to content

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, 64 में से 13 उपार्जन केंद्रों पर हुई खरीदी, 5 दिन में 3 हजार 515 क्विंटल गेहूं खरीदा / Shivpuri News

शिवपुरी‎। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की शुरूआत 64 में‎ से 13 उपार्जन केंद्रों पर होने लगी है। जबकि शेष अन्य‎ उपार्जन केंद्रों पर किसानों द्वारा उपज लेकर नहीं पहुंचने से‎ खाता तक नहीं खुला है। शिवपुरी जिले में शुक्रवार तक पांच‎ दिन में कुल 3 हजार 515 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।‎ सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के‎ लिए 2050 रु. रेट निर्धारित की है। बाजार में भी किसानों को‎ लगभग यही भाव मिलने से किसान कम संख्या में उपार्जन‎ केंद्र पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ गेहूं की कटाई का वक्त जारी है।‎ इसलिए बाजार रेट नीचे आ सकते हैं। इसी के साथ जिले में‎ उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी की मात्रा बढ़ने की उम्मीद बन‎ रही है। बता दें कि शिवपुरी जिले में 4 अप्रैल से समर्थन‎ मूल्य पर गेहूं खरीदी प्रारंभ हुई है। 8 अप्रैल तक खरीदी चली।‎ शनिवार को अवकाश रहा। रविवार के बाद अब सोमवार को‎ फिर से खरीदी प्रारंभ होगी।‎

इधर…पिछोर-करैरा में ट्रांसपोर्टर तय नहीं,‎ परिवहन में समस्या आएगी‎ शिवपुरी जिले के पिछोर ब्लॉक में ट्रांसपोर्टर अभी तक तय नहीं किया जा सका है।‎ उपार्जन केंद्रों पर खरीदे जा रहे गेहूं के उठाव को लेकर समस्या अभी से होने लगी है।‎ भोपाल स्तर पर निर्णय नहीं हो पाने की वजह से शिवपुरी में गेहूं के उठाव से परेशानी‎ बढ़ती जा रही है। दरअसल महादेव गुड्स कैरियर द्वारा अधिक दूरी पर परिवहन मामले‎ की जांच चल रही है। इस वजह से इस साल गेहूं परिवहन की व्यवस्था है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!