Press "Enter" to skip to content

बदमाश देवर—भाभी से जेवर, नगदी लूट ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर—रमगढत्रा गांव के बीच कच्चे रास्ते पर पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने देवर—भाभी से जेवर, कैश व मोबाइल लूट लिया। करैरा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दजर् कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फरियादी रविेंद्र 22 वर्ष पुत्र हेतम रावत निवासी ग्राम तलैया थाना गोराघाट जिला दतिया अपनी भाभी जूली रावत को बाइक से लेकर मायके रमगढत्रा आ रहा था। रविंद्र का कहना है कि 9 अप्रैल की सुबह 9 बजे ग्राम रमगढत्रा के लिए घर से निकले। करैरा क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर एवं रमगढा के बीच 11:30 से 11:45 बजे के बीच पहुंचे, तभी पीछे से कोले रंग की पल्सर बाइक से तीन व्यक्ति आए और हमारी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। तीनों माशों ने कट्टा अड़ाकर मोबाइल, नकद 8 हजार और भाभी का पर्स की जेब फाड़कर सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, दोनों हाथों की सोने की अंगूठी लूटकर ले गए। बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल आंकी जा रही है। बदमाश तौलिया से सिर व मुंह ढके हुए थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!