शिवपुरी। सुरवाया थाना खेत्र के ग्राम कोटा भगोरा में पोहरी से अपनी बुआ के यहां आई 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के समय नाबालिग की मां खेतों में मजदूरी करने गई हुई थी और बालिका वहीं पास में बैठकर खेल रही थी तभी आरोपित आया और बालिका को अपने साथ बहला—फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम लौखारी गांव की रहने वाली 6 वर्षीय मासूम अपने परिवार के साथ बुआ के यहां सुरवाया क्षेत्र के कोटा भगोरा आई हुई थी। बीतेदे रोज मासूम के माता—पिता खेत में मजदूरी से कटाई का काम कर रहे थे और बच्चों को पास ही मेढ़ पर पेड़ की छांव में बैठा दिया। थोड़ी देर बाद देखा तो मासूम लापता मिली और उसे आसपास तलाशा तो वह खेत की दूसरी मेड पर पड़ी हुई मिली और उसकी हालत खराब थी तथा उल्टियां कर रही थी। परिजनों उसे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जब मासूम का चैकअप किया तो पता चला कि मासूम के साथ गलत काम हुआ है। जिसके चलते जब डॉक्टरों ने मासूम के परिजनों ने पूछताछ की तो उन्होंने न पता होने की बात कही। जिस पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। यहां मौके पर एसडीओपी अजय भार्गव, कोतवाली टीआई सुनील खैमरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment