Press "Enter" to skip to content

गाय के अचानक सामने आने से ऑटो चालक का बिगड़ा संतुलन, ऑटो पलटा, बच्चे समेत तीन घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के देहात थाना अंतर्गत गौशाला का रहने वाला ऑटो चालक बारदाना (खाली बोलरी) को छोड़ने राजस्थान के कस्बाथाना गया हुआ था। वापसी आते वक्त ऑटो पलट गया हादसे में 1 बच्चे सहित 3 लोग घायल हुए हैं अस्पताल भर्ती कराया गया।

 

ऑटो चालक चालक सालिगराम ने बताया ठीक है आज खाली बारदाना को छोड़ने शिवपुरी से कस्बा थाना राजस्थान की ओर निकला था कस्बाथाना में बारदाना खाली कर लौटते वक्त कस्बाथाना निकलते ही उसके ऑटो के सामने एकाएक गाय आ गई। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया दुर्घटना में एक बच्चा सहित तीन लोग घायल हुए हैं। ऑटो चालक सालिगराम ने बताया कस्बाथाने से लौटते वक्त उसे दो सवारी मिल गई थी जिन्हें उसने चाय पानी के खर्चे निकालने को लेकर बैठा लिया।

 

अचानक गाय के सामने आने से हुए हादसे में 5 वर्षीय बालक दिलखुश पुत्र गोपाल आदिवासी, अमरजीत आदिवासी दौजा आदिबासी सहित ऑटो चालक शालिग्राम घायल हुआ है जिन्हें एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 5 वर्षीय बच्चे दिलखुश सहित अमरजीत को काफी चोट आई है जिनका उपचार अभी फिलहाल शिवपुरी के जिला अस्पताल में जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!