Press "Enter" to skip to content

ए.सी.ए.बी.सी प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार 18 अप्रैल को / Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान मैनेज, हैदराबाद द्वारा नोडल प्रशिक्षण केन्द्र सी.जी.डी.आर.ए-उज्जैन में 45 दिवसीय निःशुल्क रहवासीय एग्री क्लीनिक एण्ड एग्रीबिजनेस सेन्टर (ए.सी.ए.बी.सी) व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु 18 अप्रैल 2022 को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

मैनेज एन.टी.आई उज्जैन के नोडल अधिकारी डॉ अविनेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण में युवाओं को शासकीय दिशानिर्देशानुसार कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की लगभग 37 प्रकार की इकाइयों की जानकारी एवं व्यवसाय संचालन की आधारभूत जानकारी के साथ ही चयनित इकाई की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही बैंकों को प्रेषित किया जाता है।

प्रशिक्षण पश्चात खाद्य प्रसंस्करण, एग्री क्लीनिक, एग्री बिजनेस, कस्टम हायरिंग, पॉली हाउस, पशुपालन, पोल्ट्री, एग्री टूरिस्म अथवा अन्य चिन्हित कृषि गतिविधियों हेतु अधिकतम 20 लाख रुपये ऋण एवं 44 प्रतिशत तक अनुदान की पात्रता रहेगी। कृषि संकाय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेंडरी अथवा बी.एस.सी कृषि/वनस्पति विज्ञान/प्राणी विज्ञान/रसायन विज्ञान उत्तीर्ण युवा इस प्रशिक्षण हेतु आवेदन के पात्र हैं।

विस्तृत जानकारी हेतु संस्थान के मोबाईल क्रमांक 8109201387 पर अपना नाम, शिक्षा, आयु एवं ईमेल आई.डी व्हाट्सएप करने पर पात्र अभ्यर्थी को समस्त जानकारी प्रेषित की जायेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2022 है। जो आवेदक पूर्व में आवेदन कर चुके हैं उन्हें पृथक से आवेदन की आवश्यकता नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!