Press "Enter" to skip to content

सीधी में पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही का मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

पुलिस लॉकअप में पत्रकारों को बिना कपड़ों के बंद कर फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कार्यवाही की मांग

शिवपुरी- मध्यप्रदेश के सीधी जिले में पुलिस के द्वारा पत्रकारों को बिना कपड़ों के केवल अण्डरवियर में लॉकअप में रखा गया और बाद में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया जिससे पत्रकार जगत में सीधी पुलिस की इस कार्यप्रणाली के प्रति गहन रोष प्रकट है। जिला मुख्यालय शिवपुरी पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा सीधी जिले की पुलिस के द्वारा किए गए इस अमानवीय पूर्ण व्यवहार की निंदा करते हुए रोष प्रकट कर एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता को सौंपा गया।
इस ज्ञापन में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व संभागीय उपाध्यक्ष अभय कोचेटा के निर्देशन में जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल), कार्य.अध्यक्ष रशीद खान (गुड्डू), महासचिव नेपाल बघेल के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष फरमान अली, बृज दुबे, के.के.दुबे, साकिर अली मामू, कपिल मिश्रा, सेानू गोयल, केदार गोलिय, बंटी धाकड़, मनीष बंसल, डॉ.जी.डी.शर्मा, कैलाश शर्मा, यशपाल खन्ना, राजाबाबू बाथम, अशरफ कुर्रेशी, छोटे भाई, गिरवर लोधी, मयंक अरोरा, बंटी प्रजापति आदि ने राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में मप्र के सीधी जिले में लॉकअप में बिना कपड़ो के केवल अण्डरबियर में पत्रकारों को रखना यह मानवीय दृष्टि से उचित नहीं है और इस तरह के अमानवीय व्यवहार के लिए संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जावे। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ लामबंद्ध है और इस मामले में संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुन: पुनरावृत्ति ना हो। इस तरह की अमानवीय घटना इन पत्रकारों के अलावा किसी और के साथ भी हो ऐसी अपेक्षा भी की गई है। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वाले समस्त पत्रकार साथियों ने सीधी जिले में पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई घटना की भत्र्सना की और मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ न्यायोचित कार्यवाही की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!