शिवपुरी-शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य दिवस के रूप में इस दिन को याद किया जाता है लेकिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए प्रत्येक दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए इसलिए आवश्यक इसलिए जेसीआई डायनमिक संस्था के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगा एवं जुंबा वर्कशॉप का आयोजन किया है ताकि हरेक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके। उक्त बात कही जेसीआई डायनमिक संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल ने जो स्थानीय फिजीकल रोड़ स्थित जिम में जेसीआई डायनमिक संस्था के द्वारा वल्र्ड हेल्थ डे के अवसर पर योगा एवं जुंबा वर्कशॉप कार्यक्रम में के माध्यम से संस्था के कार्यों को बता रही थी। यहां किरण उप्पल ने बताया कि योगा एवं जुंबा वर्कशॉप अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रखा जाए एवं शरीर को कैसे स्फूर्तिदायक बनाया जाए, यह सिखाया गया। यह कार्यक्रम शहर के मध्य स्थित प्रसिद्ध द गोल्ड जिम में आयोजित किया गया। जुंबा टीचर देव सर ने महिलाओं को डांस की तर्ज पर बहुत ही मनोरंजक जुंबा कराया जिससे महिलाओं ने बहुत ही आनंद लिया, उसके पश्चात योग गुरु रवि सर द्वारा सभी को योगासन करवाए गए एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जेसीआई डायनामिक संस्था की पूरी टीम ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपना उत्साह दिखाया एवं इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फाउंडर प्रेसिडेंट डॉक्टर सुषमा पांडे, अध्यक्ष श्रीती किरण उप्पल, सचिव अनु मित्तल, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन, उपाध्यक्ष साधना शर्मा, उपाध्यक्ष मीना दुबे, उपाध्यक्ष ज्योति त्रिवेदी, उपाध्यक्ष पिंकी गोस्वामी, मीडिया इंचार्ज मोनिका सचदेवा, निशा शर्मा, कल्पना गुप्ता, साक्षी बंसल, मंजू शाक्य, कविता अरोरा, शिल्पा दुबे, रेखा कुलश्रेष्ठ, निशा चौरसिया, अंशु शर्मा, सीमा वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

जेसीआई डायनमिक संस्था के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगा एवं जुंबा वर्कशॉप का किया आयोजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment