Press "Enter" to skip to content

किराने की दुकान पर बैठे युवक पर कट्टे से हमला, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के ग्राम कंचनपुर से आ रही है। यहां गांव के ही तीन लोगों ने रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक के बेटे माधवसिंह ने बताया कि उसके पिता आज किराने की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी गांव के तीन लोग कल्याण, महेंद्र, लल्लू आए। इन लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते इन तीनों लोगों ने पिता पर कट्टे से फायर कर दिया जिससे वह अचेत होकर वहीं पर गिर पड़े। जब मैं दुकान पर खाना देने पहुंचा और पिता को इस हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। यहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!