Press "Enter" to skip to content

  जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय अब प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में निरंतर तापमान में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय अब प्रातः 8 बजे से प्रातः 11 बजे तक अन्य आगामी आदेश तक किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा दी जाने वाली अन्य गतिविधियां पूर्ववत रहेंगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र कुमार सुन्दरियाल ने बताया कि जिले में वर्तमान में संचालित 2408 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 06 माह से 06 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को आंगनवाड़ी केन्द्र से दी जाने वाली सेवायें उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रीष्म ऋतु के कारण जिले में निरंतर तापमान में वृद्धि जारी है। वर्तमान में आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक है जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं द्वारा दी जाने वाली अन्य गतिविधियां पूर्ववत है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!