रामनवमी शोभा यात्रा में दो रथ और घोड़ों के साथ निकाली जाएगी माता जानकी जी की आकर्षक झांकी
शिवपुरी। बीते 2 वर्षों से लगातार लॉकडाउन के कारण श्री राम नवमी उत्सव की रौनक शहर में फीकी रही लेकिन इस बार फिर रामनवमी की भव्य शोभायात्रा 10 अप्रैल को निकाली जा रही है। पिछले 2 वर्षों से पहले की भांति इस बार भी श्री रामनवमी शोभा यात्रा में शहर भर से युवा झांकी लेकर शामिल हो रहे है। श्री रामनवमी शोभा यात्रा में पहली बार जानकी सेना द्वारा माता जानकी और राम दरबार की सुंदर झांकी का प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है जानकी सेना संगठन के द्वारा दो रथों पर माता जानकी की झांकी और राम दरबार को सजाया जा रहा है। साथ ही भव्य शोभायात्रा के दौरान शिवपुरी के हृदय स्थल माधव चौक पर जानकी सेना संगठन द्वारा 5100 दीपों से प्रभु श्री राम की आरती उतारी जाएगी जिसका दृश्य अपने आप में काफी आकर्षक और दर्शनीय होगा। 5100 दीपो से आरती उतारने की तैयारियां अभी से मां जानकी सेना संगठन द्वारा कर ली गई है। भव्य दीपक आरती में अभी से ही सदस्यों को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। 10 अप्रैल को शाम 7:00 बजे के बाद आरती कार्यक्रम रखा गया है जानकी सेना संगठन सदस्यों द्वारा जन-जन से अपील की गई है कि सभी धर्म प्रेमी जन इस कार्यक्रम में सपरिवार अवश्य पधारें और धर्म लाभ उठाएं।




