शिवपुरी/ श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग (सामुदायिक चिकित्सा विभाग) के द्धारा पोस्टिर मेकिंग (रंगोली) प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के प्रवेशित छात्रों ने भाग लिया। जिसमें छात्रों को 20 समूहों मे विभाजित किया और उनको निर्देशित किया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम “हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य’’ ‘‘क्लीन अवर एयर, वाटर एण्ड फूड’’ को ध्यान में रखते हुए बनाए। जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्धारा निर्धारित की जाती है और विश्व के सभी देश जो इस संगठन के सदस्य है इस थीम को सार्थक करने हेतु इसी दिशा मे काम करते है।
उक्त प्रतियोगिता विभागाध्य्क्ष डॉ.राजेश कुमार अहिरवार की अगुआई में आयोजिन की गई। इस मौके पर कॉलेज अधिष्ठाता प्रोफे. डॉ. अक्षय निगम, अस्पीताल अधीक्षक डॉ.के.बी. वर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं प्रतिभागियों का आंकलन कर उनको पुरस्कृत किया। इस मौके पर विभाग एवं कॉलेज के समस्ता चिकित्सक शिक्षक, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहें।
इस दौरान प्रथम पुरस्कार समूह में फ्लोरसेंट डेबिड, अंकिता सिंघल रहें। द्धितीय पुरस्कार समूह में यशविनी वर्मा, ओजसविनी वर्मा, पंखुड़ी गुर्जर, मिहिका श्रीवास्तव, सोना मीना रहें जबकि तृतीय पुरस्कार समूह में यश स्वामिनी, राहुुल सेन, गुलजेन्द्र सिंह, अंशुल राठौर, देवन अग्रवाल रहें। प्रतियोगिता में प्रथम, द्धित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूहो के छात्र एवं छात्राओं को अधिष्टाता, अधीक्षक व विभागाध्य्क्ष द्धारा मोमेन्टो एवं सर्टिफिकेट प्रदान किये गये एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।






Be First to Comment