शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार की रात अलग-अलग दबिश देकर तीन युवकों को 2.60 लाख रु. की स्मैक के साथ दबोचा है। पुलिस ने केस दर्ज कर संबंधितों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया को सूचना मिली कि तीन युवक स्मैक के साथ अलग स्थान पर खड़े है जिसके बाद टीआई तीन अलग-अलग टीमें बनाई। जिसमें एक टीम की कमान एसआई दीपक पलिया दूसरी टीम की कमान एसआई सुमित शर्मा और तीसरी स्वंय टीआई सुनील खेमरिया कि टीम ने दबिश दी। पुलिस ने दीपक (21) पुत्र कैलाश कुशवाह निवासी लालमाटी शिवपुरी से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है। फतेहपुर चौराहे से रॉकी (35) पुत्र सुगनचंद्र बंसल निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी को 8 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है। इसी तरह अमित शर्मा (30) पुत्र नरेश शर्मा निवासी नवाब साहब रोड को नवाब साहब रोड तिराहे से 8 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है। तीनों युवकों से कुल 26 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत 2.60 लाख रु. आंकी जा रही है।
2.60 लाख की स्मैक के साथ तीन को दबोचा / Shivpuri News




