Press "Enter" to skip to content

कर्ज से दिए हुए पैसे वापस मांगे तो तंग आकर राजकुमार शाक्य ने खाया जहर, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम ककराना से आ रही है। यहां रहने वाले एक युवक राजकुमार पुत्र भागीरथ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहर खाने का कारण उधारी के पैसे वापस न दिया जाना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार शाक्य ने उदय शिवहरे पुत्र रमेश शिवहरे से खेती के लिए ₹25000 हजार रुपए 8-9 माह पहले उधार लिए थे । जब उधार लिए रूपयो को उदय शिवहरे वापस मांगने पहुंचा तो वह टालम टोली करने लगा और ऐसे ही कई दिन निकल गए। एक दिन उदय शिवहरे राजकुमार के घर पर गया और उधारी के रुपए वापस मांगे जब उसमें रूपए देने से मना किया तो शिवहरे द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर राजकुमार ने डर के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। जब इस बात का पता परिजनों को चला तो वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!