शिवपुरी. गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हर्रई में बुधवार की रात थ्रेसर से गेहूं निकालते समय एक किसान वीरेंद्र सिंह पुत्र रघुनाथ वघेल उम्र 50 की थ्रेसर में साफी फंसने आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल किसान थ्रेशर के नीचे से गेहूं समेट रहा था तभी उसकी साफी थ्रेसर में फंस गई जिससे किसान का सिर थ्रेसर की चपेट में आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






Be First to Comment